PHP cookies
Introduction to PHP Cookies
PHP में cookies पुराने यूज़र को identify करने के लिए यूज़ की जाती है। Cookie एक छोटी सी file होती है। जब भी आप किसी website को visit करते है तो वह website आपके PC पर cookies को store कर देती है।
जब कुछ दिनों बाद आप वापस उसी website के लिए browser में request करते है तो request के साथ उस website की cookies भी send की जाती है। Cookies के माध्यम से उस website को पता चल जाता है की आप पहले भी website visit कर चुके है।
Types of Cookies
Cookies mainly 2 तरह की होती है।
- Analytical cookies – इस तरह की cookies के माध्यम से आप किसी पुराने visitor को recognize कर सकते है तो और visitors की संख्या का भी पता लगा सकते है।
- Functional cookies – इस तरह की cookies functional tasks perform करने के लिए यूज़ की जाती है जैसे की user की पुरानी choices आप इस तरह की cookies के द्वारा पता लगा सकते है।
Need of Cookies
Website के द्वारा cookies को कई कारणों से यूज़ किया जाता है।
- User experience को improve करने के लिए।
- User को identify करने के लिए।
- Number of visitors count करने के लिए।
- User की पुरानी choices याद रखने के लिए।
Functions for Cookies
PHP में cookies को कुछ functions की मदद से manage किया जाता है।
- setcookie() – ये function cookies create करने के लिए यूज़ किया जाता है।
- isset() – इस function के माध्यम से आप check कर सकते है की cookie पहले से created है या नहीं।
| Next class part 17 |
Comments
Post a Comment