PHP form handling
Introduction to PHP Form Handling
HTML forms को PHP code द्वारा handle करना PHP form handling कहलाता है।
चाहे कोई नयी email id create करनी हो या किसी exam का online form भरना हो आप HTML forms के द्वारा ही अपनी information पास करते है। किसी भी web page पर user से data input लेने का माध्यम forms होते है।
Forms की मदद से user required information fill करता है फिर submit button पर click करता है। जब user submit button पर क्लिक करता है तो action लिया जाता है। ये action <form> tag के action attribute में define होता है।
इस attribute में आप या तो किसी HTML file का address देते है या किसी scripting file का जैसे की PHP या JavaScript का address देते है। यदि आपको HTML form को PHP के द्वारा handle करना है तो आप action attribute में किसी PHP file का नाम देते है और उस PHP file में आप form को हैंडल करते है।
Example.html
<html>
<head>
<title>Forms Demo</title>
</head>
<body>
<form action="file1.php" method="GET">
Enter Name : <input type="text" name="userName"><br>
Enter Age : <input type="text" name="Age">
<input type="submit">
</form>
</body>
</html>file1.php
<?php
// Getting name
$username = $_GET['userName'];
// Getting age
$age = $_GET['Age'];
// Printing variable values
echo "Name",$username;
echo "Age",$age;
?>ऊपर दिए गए उदाहरण में example.php file में एक form create गया है। इस form को handle करने के लिए action के रूप में file1.php file को define किया गया है।
साथ ही एक method define किया गया है जो की GET है। इस method के बारे में आप आगे जानेंगे।file1.php PHP file में GET array के द्वारा form से access की गयी है। अब या तो form की information को PHP file वापस browser में ही print कर सकती है (जैसा की example में किया गया है।) या फिर database में store कर सकती है। ये totally आप पर depend करता है।
$_GET एक array है। यदि method GET होता है तो वो सभी values जो user के द्वारा submit की जाती है वे आप इस array के द्वारा access कर सकते है। बस इसमें आपको उस particular form element का नाम pass करना होता है। और ये आपको उसकी value return करता है।
जैसे की ऊपर दिए गए उदाहरण में PHP file में name वाले text का नाम pass करके यूज़ द्वारा enter करवाये गए नाम को echo method के द्वारा print करवाया गया है। एक बात आपको यंहा पर ध्यान रखनी चाहिए की example.php file browser level पर काम कर रही है।
ये यूज़र से browser में form के द्वारा information ले रही है और PHP file को पास कर रही जो की server से interact कर रही है। क्योंकि PHP file server पर ही execute होती है। जैसा की आप जानते है PHP code server पर होता है और HTML code client side पर यानि browser में होता है।
Two Methods to Send Information
Browser से information server को भेजने के लिए आपके पास 2 methods है। ऐसा आप GET और POST methods की मदद से कर सकते है। HTML के हर टैग में 2 common attributes होते है name और value।
जैसे ही यूज़र submit button पर क्लिक करता है ये name और value server पे जाती है और वहाँ script के according action लिया जाता है। जब भी value server को जाती है तो उस particular tag का name और उसकी value के pair में जाती है। आइये अब इन दोनों PHP form handling methods के बारे में detail से जानने का प्रयास करते है।
| Back | Home | Next |
Comments
Post a Comment