Skip to main content

Introduction to PHP Sessions (PHP class part 15 in Hindi )

 

PHP sessions 


Introduction to PHP Sessions 

PHP sessions का बहुत ही सिंपल concept होता है। उदाहरण के लिए आप किसी cyber cafe पर web surfing के लिए जाते है। वँहा पर आपको बताया जाता है की 1 घंटे के लिए आपको 20 रुपए देने होंगे।

आप owner को OK कहकर net surf करना शुरू कर देते है। जब आप net surf करना शुरू करते है तब आपका session start हो जाता है। 1 घंटे तक आपका session running state में होता है। 1 घंटे बाद owner आपको बताता है की 1 घंटा पूरा हो चूका है।

जैसे ही एक घंटा पूरा होता है आपका session expire हो जाता है। और आप पैसे देकर चले जाते है। इसी प्रकार जब आप अपने email account में login करते है तो आपका session start हो जाता है और जैसे ही आप logout करते है तो आपका session expire हो जाता है। लेकिन sessions का उपयोग इतना ही नहीं होता है। कई बार किसी यूज़र के session को time से भी control किया जाता है।

 

उदाहरण के लिए आप किसी government एग्जाम का form भर रहे है। यदि आप उस form को आधा भरकर कुछ देर के लिए छोड़ दे, तो आपको एक message show होगा की आपका session expired हो चूका है। यदि आप form को एक time limit में नहीं भरते है, तो आपका session expire हो जाता है और आपको शुरू से form भरना पड़ता है। यँहा पर PHP sessions को website का लोड कम करने के लिए यूज़ किया गया है।




Next class part 16

 

Comments

Popular posts from this blog

PHP data types (PHP class part 3 in Hindi )

  PHP data types Introduction to PHP Data Types आप किस तरह की information किसी variable में store करना चाहते है ये आप PHP data types के द्वारा define करते है। जैसे की आप कोई संख्या store करना चाहते है। या फिर character store करना चाहते ये आप data types के माध्यम से compiler को दर्शाते है। PHP में 8 तरह के data types होते है। जिनमे 4 scalar types होते है, 2 compound types होते है और 2 special types होते है। Scalar types Integer Float  Boolean String Compound types Array Object Special types Resource NULL Next class part 4  

PHP tags (PHP class part 2 in Hindi )

  PHP tags  Introduction to PHP Tags जब कोई PHP file parse होती है तो parser opening और closing tags को search करता है। Basically parser interpreter का part होता है और PHP code को अलग अलग हिस्सों में तोड़ता है ताकि पता लग सके की कौनसा हिस्सा tag है और कौनसा actual data है। Parser वही कोड parse करता है जो opening और closing tags के बीच में हो बाकि सारा कोड parser ignore कर देता है। ऐसा हो सकता है की आपको अपने document में कई अलग अलग जगह पर PHP code यूज़ करना पड़े। यदि आप ऐसा बिना PHP tags को define किये करते है तो parser उस PHP code को execute नहीं करेगा। इसलिए आप जँहा भी PHP code लिखेंगे वह PHP के opening और closing tags के बीच में ही होगा। Types of PHP Tags PHP 4 तरह के tags provide करती है। हालाँकि PHP के latest version में इनमें से कुछ tags को disallow कर दिया गया है। निचे इन tags के बारे में बताया जा रहा है।   Next class part 3   

Learn PHP in Hindi ( PHP class part 👉 1) join now free

  Learn PHP in Hindi Introduction to PHP Hypertext Preprocessor PHP के बारे में detail से जानने से पूर्व आइये जानते है की PHP की आवश्यकता क्यों है? HTML एक बहुत ही आसान और उपयोगी language है। HTML के द्वारा आप web pages design करते है। HTML के साथ CSS के उपयोग से आप web pages को और भी beautiful बनाते है। लेकिन HTML सिर्फ web pages के structure और designing तक ही सिमित है। ऐसे कई tasks है जो HTML द्वारा नहीं perform किये जा सकते है। जैसे की – HTML के द्वारा आप information server पर store नहीं कर सकते है और server से कोई information access भी नहीं कर सकते है। इसके अलावा HTML के द्वारा आप databases में data store नहीं कर सकते है और database से data access भी नहीं कर सकते है।  और HTML के द्वारा webpages में logical/mathematical tasks भी perform नहीं किये जा सकते है।  उदाहरण के लिए मान लीजिये आपने एक HTML form create किया है। इस form में user द्वारा data input किया जाता है। User द्वारा input किए गए data को आप किसी server या database में store करना चाहते है। इसी situa...